उत्तराखंडसामाजिक

बंजारावाला में भी धूमधाम से हुआ होलिका दहन, उत्साह में डूबा क्षेत्र

देहरादून। होली पर्व की पूर्व संध्या पर बंजारावाला क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। देर शाम स्थानीय मैदान और विभिन्न गलियों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका प्रज्ज्वलित की गई।

पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप और होली गीतों के साथ लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

स्थानीय समितियों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी क्षेत्र में गश्त करती रही, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

होलिका दहन के साथ ही बंजारावाला में रंगों के त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर रौनक बनी रही। शुक्रवार को क्षेत्रवासी पूरे उत्साह के साथ रंगों की होली मनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button