उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून में घरेलू सिलिंडर 68 रुपये महंगा, अब 940 रुपये में मिलेगा

तेल कंपनियों द्वारा रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी देहरादून में भी एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

देहरादून में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले यह सिलिंडर 872 रुपये में मिल रहा था, जबकि अब इसकी कीमत बढ़कर 940 रुपये हो गई है।

वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में भी करीब 150 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब 2000 रुपये में उपलब्ध होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने की जरूरत न होने की अपील की है। उनका कहना है कि देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति गुरुवार को कुछ कारणों से प्रभावित हुई थी, लेकिन शनिवार तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button