प्रेम प्रसंग में छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक छात्र और छात्रा ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल छात्रा का नाम महिमा है, जो रायपुर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है, जबकि छात्र उदय मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। दोनों एमसीए के छात्र बताए जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment