क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 में उत्तराखंड देश में अव्वल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हरादून। भारत की न्यायिक और कानून प्रवर्तन प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में उत्तराखंड ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) 2.0 के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में उत्तराखंड ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम प्रोग्रेस डैशबोर्ड के अनुसार, उत्तराखंड ने 93.46 के उत्कृष्ट स्कोर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच राज्यों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। इसमें उत्तराखंड 93.46 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद हरियाणा 93.41 के स्कोर के साथ दूसरे, असम 93.16 के स्कोर के साथ तीसरे, सिक्किम 91.82 के स्कोर के साथ चौथे और मध्य प्रदेश 90.55 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) सुनील कुमार मीणा ने बताया कि राज्य ने तकनीकी बुनियादी ढांचे को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ रीयल-टाइम डेटा एंट्री के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। इसी के चलते उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।

Share This Article
Leave a Comment