
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक पेंशनर्स भवन ढालवाला में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता और भगवती प्रसाद उनियाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर 17 मार्च 2026 को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली ने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन की रणनीति रखी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने विश्वास दिलाया कि मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र से अधिक से अधिक सदस्य धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने देवेंद्र दत्त जोशी को स्वागत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर शीला रतूड़ी, प्रेमवती पाण्डेय, उमा डियूंडी, लक्ष्मी बिष्ट, कुसुम बिजल्वाण, उमा सेमवाल, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण, हृदयराम सेमवाल, भोला सिंह बिष्ट, जगदीश नौटियाल, देवेंद्र दत्त जोशी, राजेंद्र भंडारी, जयपाल सिंह नेगी, दर्मियान सिंह रावत, धन सिंह रांगड़, शिवदयाल उनियाल, कन्हैयालाल सेमवाल, रमेश चंद्र रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, भगवान सिंह सुरियाल, रामकृष्ण पोखरियाल, कान सिंह पुंडीर, सत्येंद्र रावत, दिगंबर वेदवाल, जनार्दन उनियाल, सूरत सिंह रावत, मदन सिंह राणा, प्रेम बहादुर थापा, कृष्ण कुमार वर्मा, अरविंद तोमर, बलवीर पंवार, पूर्णानंद बहुगुणा, क्षेत्रपाल नेगी, विशाल मणि डबराल, गोरा सिंह पोखरियाल और रामेश्वर दयाल वेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।




