उत्तराखंडसामाजिक

चारधाम यात्रा: 23 मार्च से नहीं बनेंगे ग्रीन कार्ड, नई तिथि जल्द होगी घोषित

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। परिवहन विभाग ने 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रस्तावित तिथि को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की तैयारी पूरी थी, लेकिन एनआईसी की ओर से सॉफ्टवेयर में आवश्यक अपडेट समय पर नहीं हो पाए। इसके चलते मुख्यालय स्तर पर ग्रीन कार्ड जारी करने की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार ग्रीन कार्ड सिस्टम में कई नए विकल्प जोड़े गए हैं, जिससे वाहन स्वामियों को अधिक सुविधा मिलेगी और प्रक्रिया पहले की तुलना में सरल होगी।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन कार्ड बनाने की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। तब तक वाहन स्वामियों को अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button