उत्तराखंडदुर्घटना

नंदकेशरी-चिड़िगा सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत

नंदकेशरी-चिड़िगा सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोठी गांव निवासी 43 वर्षीय दर्शन सिंह अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर लौट रहे थे। नंदकेशरी से करीब एक किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना चिड़िगा और तलसारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना स्थल पर शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से शव को स्ट्रेचर में बांधकर रस्सियों की मदद से खाई से ऊपर सड़क तक लाया गया। देर रात करीब 12 बजे शव को सड़क तक पहुंचाया जा सका, जिसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भेजा गया।

मृतक के परिजनों ने थराली अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। दर्शन सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button