उत्तराखंडसामाजिक

अप्रैल में खुल सकता दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 6 घंटे का सफर अब 2.5 घंटे में होगा पूरा

नई दिल्ली/देहरादून। Narendra Modi अप्रैल में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कर सकते हैं। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह या 22 अप्रैल को, जब Kedarnath Temple के कपाट खुलेंगे, उस दौरान प्रधानमंत्री उत्तराखंड दौरे पर आकर इसका उद्घाटन करें।

करीब 210–211 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से देहरादून तक फैला है और इस पर लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2 से ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो फिलहाल 6 से 6.5 घंटे तक लगता है।

दिल्ली में इसका एलिवेटेड हिस्सा Akshardham Temple के पास से शुरू होकर Delhi–Meerut Expressway से सीधे जुड़ता है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी और तेज हो गई है।

एक्सप्रेसवे के शुरू होने से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत कई जिलों के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वैकल्पिक मार्ग मिलने से जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट पर्यटन, व्यापार और आवागमन के लिहाज से गेमचेंजर माना जा रहा है। खासकर उत्तराखंड की वादियों की सैर पर जाने वाले सैलानियों और राजधानी आने-जाने वाले कारोबारियों के लिए यह एक्सप्रेसवे बड़ी सुविधा लेकर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button