धामी के पीले पंजे के खिलाफ उतरा ममता का हाथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

धामी के बुलडोजर के विरोध में उत्तरी कांग्रेस विधायक गिनती में ममता राकेश ने गांव से बुलडोजर हटाने की मांग कर दी है ।

हनुमान जयंती पर हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा किया है। उत्तराखंड की भगवानपुर विधानसभा के डांडा जलालपुर गांव में हनुमान जयंती के मौके पर हुए उपद्रव की शिकायत लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने राजभवन में दस्तक दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल भगवानपुर विधायक ममता राकेश का कहना है कि शोभायात्रा में जो उपद्रव हुआ है उसकी हम निंदा करते है और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की भी मांग करते है।
पुलिस प्रशासन गांव में बुल्डोजर लेकर पहुंचा है, उसको तत्काल गांव से हटाया जाए। जिससे एक बार फिर से सौहार्दपूर्ण माहौल गांव में पैदा हो सके।
Share This Article
Leave a Comment