Ad image

टहल रहा वृद्ध सड़क पर गिरा, मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून-मसूरी मार्ग पर हाथीपांव के समीप टहल रहे एक बुजुर्ग का पेर फिसलने से वह दूसरी सड़क पर गिर गये। जिससे उनकी मौता हो गयी। एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों ने रैस्कयू कर बजुर्ग के शव को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि हाथी पाँव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हाथी पाँव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त व्यक्ति चांद सिंह पुत्र श्री करतार सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी हरियाणा के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Leave a Comment