Ad image

‘हर घर तिरंगा ‘अभियान महाविद्यालय परिसर मे आयोजित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

पौड़ी| ‘हर घर तिरंगा ‘अभियान को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों और छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान मैं जन सहभागिता बढ़ाने हेतु एक रैली का आयोजन महाविद्यालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर डीपी भट्ट जी ने सभी छात्र छात्राओं और स्वयंसेवकों से इस अभियान में पूरे जोश उत्साह के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और कर्मचारी गण उपस्थित रहे और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र सिंह रावत ने किया। दिनांक 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया तथा यह अभियान राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाएं ऐसा संदेश देने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Leave a Comment