Ad image

अंधड़ और बारिश के चलते गंगा में राफ्टिंग पर अस्थायी रोक, चार कंपनियों पर कार्रवाई

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश।
बारिश और तेज अंधड़ के चलते प्रशासन ने रविवार सुबह एहतियातन गंगा में राफ्टिंग संचालन पर अस्थायी रोक लगा दी। यह प्रतिबंध सुबह से लेकर 11:30 बजे तक लागू रहा। मौसम सामान्य होने के बाद ही राफ्टिंग गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई।

राफ्टिंग एवं साहसिक खेल अधिकारी (मुनिकीरेती) जसपाल चौहान ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार राफ्टिंग कंपनियों के संचालन पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। जांच में सामने आया कि ये कंपनियां पर्यटकों को जर्जर लाइफ जैकेट उपलब्ध करा रही थीं, ओवरलोडिंग कर रही थीं और हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही थीं।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment