Ad image

निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम भी जुटी बविता को ढूंढने।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

 

भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लगातार जारी है। महिला की तलाश के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों द्वारा समन्वित रूप से व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। *दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को गति देने के लिए आज नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की टीम भी भेजी गई है। जिनके द्वारा आज दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।*

 

प्रशासन द्वारा लापता हुई महिला की खोज एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, आईटीबीपी तथा आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम सहित अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Share This Article
Leave a Comment