दयारा क्षेत्र से लापता महिला की तलाश में जिला प्रशासन द्वारा निम,राजस्व, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की खोजी टीमें तैनात की गई। सभी टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यूँ अभियान में जुटी हुई है। लापता महिला की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। दयारा बुग्याल और आसपास के सभी इलाक़ों में लापता महिला के होने की संभावना को देखते हुए सभी एंगल से खोज अभियान जारी है।



