Ad image

रामनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, चाकू और लोहे के कड़ों से हमला

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

एंकर…. आपको बता दें कि मंगलवार की दोपहर रामनगर के ग्राम जस्सागांजा इलाके में छात्रों के दो गुटों में मामूली कहां सुनी के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दो छात्रों पर चाकू एवं लोहे के कडो से हमला बोलते हुए दोनों को लहू लुहान कर दिया घटना में घायल दोनों छात्रों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया वहीं घटना के बाद दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर गांव में भी अफरातफरी का माहौल बन गया तथा गांव में दहशत बनी हुई है ग्राम जस्सागांजा निवासी नीरज कुमार एवं राहुल ने बताया कि आज दोपहर उनके घर से कुछ ही दूरी पर करीब 50 से 60 लड़के मौके पर आए और उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी है उनका आरोप है कि जो लड़के मारपीट करने आए थे उनमें कई लोगों के हाथ में चाकू एवं लोहे के कड़े होने के साथ ही लाठी व डंडे भी मौजूद थे घायल नीरज कुमार ने बताया कि इन लड़कों ने बेवजह उसके साथ तथा उसके दोस्त राहुल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी साथ में मौजूद कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया तो यह लोग उनके साथ भी मारपीट करने लगे उसका आरोप है की घटना में शामिल कुछ लोगों ने उसके सिर पर लोहे के कडो से कई बार हमला करते हुए उसे लहू लुहान कर दिया तथा उसके दोस्त राहुल के हाथ पर चाकू से कई बार करते हुए उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को उनके सहयोगी उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जहां दोनों का उपचार चल रहा है वहीं घटना के बाद जहां एक और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं घायल छात्रों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है तथा पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल घायल छात्रों द्वारा पुलिस को बताए गए आरोपियों के नाम के तहत पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment