Ad image

उत्तरकाशी में दर्शनीय है प्रताप म्यूजियम ।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

 

प्रताप बिष्ट संघर्ष ने बड़ी लगन और मेहनत से गढ़वाल की परम्परा गत वस्तुओं को बड़ी जतन से इकट्ठा कर उन्हें अपने घर पर संजो कर म्यूजियम के रूप में साकार कर दिया।

देखा जाय तो इस तरह का जुनून घर वालों के लिए एक मुसीबत बन जाता है पर राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक के रूप में सम्मानित प्रताप बिष्ट कहते हैं कि उनकी पूरे परिवार ने उनका भरपूर साथ दिया। और इस दुष्कर कार्य को करने की निरंतर प्रेरणा दी ।

13 अप्रैल 2024 को गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने उनके संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन किया और उनके प्रयास को सराहा। तब से अब तक जगत् गुरु शंकराचार्य से लेकर कई महान हस्तियों ने उनके संग्रहालय में आकार उनके प्रयास की सराहना की। उत्तरकाशी के जितने जिला अधिकारी और अधिकारीयों ने अपनी सेवा जिले में दी उन्होंने उनके संग्रहालय में आकार उनके प्रयास की सराहना की। वर्तमान में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुशाल नेगी ने उनके काम की सहराना करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए उत्तरकाशी में एक नया डेस्टिनेशन बन गया है।

पर्यटकों और विद्यार्थियों के लिए प्रताप संग्रहालय दर्शनीय और ज्ञानवर्धक है। ये पुरी खेत के पास मुख्य डाक घर के समीप स्थित है।

Share This Article
Leave a Comment