Ad image

एकमात्र विश्वसनीय क्षेत्रीय पार्टी उपपा का साथ दें

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की आज हुई बैठक में राज्य व्यापी जनसंवाद अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में पार्टी के केंद्रीय संयोजक पी. सी. तिवारी ने कहा कि राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए राज्य की तमाम ईमानदार शक्तियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ही एकमात्र विश्वसनीय क्षेत्रीय पार्टी है जिसने अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, जिस पर राज्य की जनता भरोसा कर सकती है।

उपपा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य किसी दल विशेष के नहीं बल्कि राज्य की जनता के संघर्षों और बलिदानों की बदौलत हमें मिला है पर राज्य बनने के बाद यहां 26 वर्षों से राज करने वाले तमाम राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य की दुर्दशा की है राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जल जंगल ज़मीन की निर्मम लूट हुई है जिसको लेकर जनता में भारी असंतोष व्याप्त है।

उपपा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य की 7 हज़ार बीघा जमीन को कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों पर लुटाने की कोशिश कर रही है जिसका पार्टी विरोध करती है और इसको लेकर पार्टी 15 सितंबर को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगी।

बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष एड नारायण राम, महासचिव किरन आर्या, हीरा देवी, मुहम्मद शाकिब, धीरेन्द्र मोहन पंत, एड. गोपाल राम, एड. भारती, पार्वती थापा, अनीता नेगी, बलवंत नगरकोटी, पूजा थापा, भारती पांडे आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment