Ad image

सेवा ज्योति यात्रा में प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

 

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’का आयोजन रामलीला मैदान होना है जिसकी तैयारी हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सभी अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्थाओं को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का होगा वर्चुअल संबोधन साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रंगोली एवं देशभक्ति गीतों का भी आयोजन होगा । कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित नागरिको द्वारा ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 18 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment