आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने पर दिया धन्यवाद

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

घनसाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ओर सेउत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ने कहा कि राज्य आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। अब राज्य को सजाने और संवारने में भी महिलाएं लगातार योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधे गांव की महिलाओं से जुड़ी हैं,ऐसे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी वह धरातल पर पहुंचा सकती है। कहाकि सरकार भी लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुन रही है। कुछ समस्याएं हल हुई हैं। कहा कि उन्हें विश्वास है कि शेष मांगें भी सरकार जल्द हल करेगी।

देश अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के जुझारू संघर्ष से मानदेय बढ़ा है। अब हमें पहले की अपेक्षा सम्मानजनक मानदेय मिल रहा है। इसके लिए लक्ष्मी बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित सरकार काआभार जताया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुबह सेलेकर शाम तक जनता के हित में काम में जुटी रहती हैं। सरकार ककी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने विधायकशक्तिलाल शह की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोछाते मुहैयाक राने एवं समय-समयपर सहयोगदेने के लिए आभार जताया।

पूर्व दर्जाधारी मंत्री अव्वल सिंह बिष्ट ने राज्य आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाशडाला और कहा कि सूबे को सही दिशा देने के लिए भी महिलाओं को सकारात्मक सहयोग करनाहोगा। इस मौके पर बॉक प्रमुख बसु घनाता, सविता सेमवाल, बबली देवी, सविता मैठाणी, आनंद बिष्ट,दर्शन लाल, राजेश्वरी चमियाल आदि मौजूद रहीं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment