Ad image

ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियाेगिता का शुभारंभ

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
प्रतापनगर में दाे दिवसीय शरदकालीन ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियाेगिता शुरू हाे गयी है प्रतियाेगिता का शुभारंभ प्रतापनगर के विधायक बिक्रम सिह नेगी एंव ब्लाक प्रमुख प्रदीप चंद रमाेला ने संयुक्त रूप से किया  बुधवार काे ब्लाक मुख्यालय प्रतापनगर के खेल मैदान मे आयाेजित शरदकालीन खेलकूद प्रतियाेगिता का शुभारंभ करते हुये विधायक बिक्रम सिह नेगी ने कहा कि कहा कि आज के युग मे प्रतिभाआें की काेई कमी नही है बशर्तें खेल मे रूचि मे रखने वाले बच्चाें काे अपनी प्रतिभा काे निखारने का समय समय पर अवसर मिल सके उन्हाेने छाञ छाञाआें काे चुस्त दुरूस्त एंव स्वस्थ रहने के लिए लिए खेल काे भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आहवान किया ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने कहा कि बच्चाें के शारीरिक एंव मानसिक विकास के लिए विधालय स्तर पर भी समय समय पर खेलकूद प्रतियाेगिताएं आयाेजित की जानी चाहिये जिसके लिए जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारियाें एंव कर्मचारियाें काे समय समय पर अपना सहयाेग दिया करेंगे इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चाैहान ने विधायक बिक्रम सिह नेगी द्वारा 60 बच्चाें के लिए स्पाेर्टस किट एंव ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला द्वारा सभी प्रतिभागियाें के लिए मैडल उपलब्ध कराने पर आभार जताया उन्हाेने बताया कि प्रतियाेगिता मे विकासखंड के विभिन्न विधालयाें से 400 छाञ छाञाएं प्रतिभाग कर रही है इस माैके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सब्बल सिह राणा, सभासद साैरभ रावत, ब्यापार मंडल अध्यक्ष युद्दवीर राणा, प्रवीण पंवार साकिर हुसैन खुशी लाल, रमेश गराकाेटी , मनाेज खंडवाल, रमेश रावत, प्रमाेद कैंतुरा, भरत सिह, अजयपाल ,जयवीर कंडियाल आदि माैजूद थे।
Share This Article
Leave a Comment