Ad image

सड़क हादसे में गई बॉक्सर की जान, परिजनों में कोहरा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नैनीताल के कालाढूंगी में जूनियर बॉक्सिंग के नेशनल चैंपियन संजय बिष्ट की सड़क हादसे में मौत हो गई। चैंपियन की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  जानकारी के अनुसार, कमोला निवासी संजय बिष्ट(45) सोमवार की शाम अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कमोला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक संजय ने 1990 में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग की जूनियर प्रतियोगिता में मणिपुर के खिलाड़ी को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। मृतक के पिता स्टेट बैंक से मैनेजर के पद से रिटायर थे, जिनकी कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। परिवार में उनकी मां एक बेटा व पत्नी है।

Share This Article
Leave a Comment