Ad image

मुख्यमंत्री ने किया नाग देवता स्तुति गढ़वाली गीत का विमाचन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

थत्युड़।  भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर मंडल अध्यक्ष हीरामणि गॉड के द्वारा नाग देवता स्तुति गढ़वाली गीत सीडी का विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में किया गया। सीडी एल्बम में जौनपुर ब्लाक के  ओतड़ गांव के प्राचीन नाग देवता की स्तुति गढ़वाली गीत के माध्यम से दर्शाया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गॉड ने कहा कि इस प्राचीन नाग देवता मंदिर की विशेषता है कि यह लगभग 1000 वर्ष सेबी पुराना मंदिर है जो लकड़ी और विशेष पत्थर से निर्मित है। इसकी पूजा की पद्धति प्राचीन और गढ़वाली भाषा में गाई गई है।

Share This Article
Leave a Comment