महिला मोर्चा की भाजपा प्रदेश महामंत्री गीता रावत का थत्यूड़ में हुआ भव्य स्वागत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
थत्यूड़। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में पहुंचने पर महिला मोर्चा की नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री गीता रावत का मुख्य बाजार थत्यूड़ मैं ढोल नगाड़े वह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुवाखोली  रौतु की वेली अलमस  मे भी ग्रामीणों के दौरान भव्य स्वागत  किया गया। इसके पश्चात मुख्य बाजार थत्यूड़ मैं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने कहा कि उन्हें प्रदेश संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसमें पार्टी की मजबूती के लिए महिला मोर्चा को संगठित और प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गॉड महामंत्री पृथ्वी रावत किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह पवार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत जयपाल सिंह करवान जयप्रकाश नौटियाल युवा मोर्चा अध्यक्ष रमन सिंह रावत महामंत्री दीपेंद्र रावत विरेंद्र चंदेल प्रधान बबीता सजवान पूनम आदि लोग उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment