

उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब सभी दलों से टिकट के दावेदार जनता के साथ हीक्षेत्र के विभिन्न आराध्य देवों की शरण में भी जाने लगे हें। देव डोलियों को कंधों में झूलाते नेतागण अपने लिए टिकट का आशीर्वाद भी मांग रहे हैं।
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विजयपाल सजवाण तो करीब हर दिन किसी न किसी गांव में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विभन्न गांवों में हुएधार्मिकआयोजनों में भी उन्होंने शिरकत की। उन्होंने देव डोली को अपने कंधों पर रखकर उसकेसाथ झूमे। क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना केसाथ उन्होंने स्वयं की जीत के लिए भी देव डोलियों से आशीर्वाद मांगा। विभन्न खेल आयोजनों में भी उन्होंने शिरकत की।
वहीं भाजपा से टकट के दावेदार भी कहांपीछे रहते। पार्टी सेटिकट के दावेदार बुद्धिसिंहपंवार, सूरत राम नौटियाल, सूरेश पंवार,जगगमोहन सिंहभी जगह-जगह धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग कर रहे हैं। पिछले दिनों गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के गोरसाली गांव में हुए आयोजन में भाजपा के कई दावेदार एकसाथ एक मंच पर एकत्रित हुए। उन्होंने एकसाथ देवडोलियों के साथ नृत्य करएकदिखाने की कोशिश की कि वहएक साथ हैं। हालांकि देव डोलियों सेउन्होंने अपने-अपने के लिए टिकट पाने का आर्शीवाद मांगा।
उधर, भाजपा से एकऔर दावेदार पवन नौटियाल तो अपने मेडिकल कालेज में भव्य एवंदिव्य अष्टादश पुराण का आयोजन कर रहे हैं। हालांकिवह इसे राजनीति से प्रेरित नहीं मानते। बावजूदइसकेमाना जा रहा है कि अष्टादश पुराण के आयोजन के बहाने वह अपनी ताकत दिखना चाहते हैं। माना यह भी जा रहा है कि इसआयोजन में सीएमपुष्करसिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई आला नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।