कांग्रेस ने तांबाखानी के पास किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन, कहा- सरकार कूड़ा निस्तारण जल्द करो

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तरकाशी :
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी सहित स्थानीय कांग्रेसजनों ने शहर में नासूर बन चुकी कूड़े की समस्या पर तांबाखानी के पास सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने आह्वाहन किया कि शहर मे बढ़ती कूड़े की समस्या किसी एक पार्टी की नहीं बल्कि इस शहर मे रहने वाले प्रत्येक नागरिक की है। पिछले अनेक वर्षों से नगरपालिका के पास जगह की अनुपलब्धता के कारण शहर का पूरा कूड़ा माँ गंगा के शीर्ष पर तम्बाखानी के पास डाला जा रहा है जिसके रिसाव से माँ गंगा का निर्मल जल भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा जनपद मुख्यालय बाबा विश्वनाथ का परम धाम है, धार्मिक पर्यटन के साथ यह स्थान विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा व माँ यमुना के धामों का मुख्य पड़ाव भी है। यहाँ हर दिन हजारों की संख्या मे देशी विदेशी तीर्थयात्री व पर्यटक आवागमन कर रहे है, जो इस कूड़े के ढ़ेर को देखकर हमारी इस काशी के प्रति नकारात्मक क्षवि लेकर जा रहे है। उन्होंने शासन प्रशासन व उत्तराखंड सरकार को इस अक्षम्य अपराध के लिए दोषी मानकर कहा कि कूड़े का ढ़ेर व माँ गंगा के प्रति सरकारी उदासीनता लोगों के जन जीवन पर भारी पड़ रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी, शहर अध्यक्ष अजीत गुसाईं, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष राजकेंद्र थनवाण, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, OBC मोर्चा के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल,ओबीसी संगठन जिलाध्यक्ष दिग्विजय नेगी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, अमरीकन पुरी, जिला पंचायत सदस्य मनोज मीनान, प्रदीप कैंतुरा, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सविता भट्ट, मनोज शाह महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजली उनियाल महिला कांग्रेस से कमली भंडारी, राखी राणा, वीना शाह, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, अनमोल नेगी, छात्र महासंघ अध्यक्ष देवराज बिष्ट, जोशियाड़ा से शंकर गुसाईं, शाजिद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीश पंवार, जसपाल पंवार, मुकुल नेगी, नवीन गुसाईं , पृथ्वीराज राणा, इंटक संगठन अध्यक्ष दीपक रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली , दीपक भट्ट, आकाश भट्ट, सूरज रावत, मुकेश रावत, संदीप कुमार (बंटी), ज्ञानसू वार्ड से अनिल चौहान, नितिन चौहान, अनिल रावत, सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment