othersउत्तराखंड

बेटी की शादी गम में बदली

मेंहदी की रस्म के दौरान नाचते हुए पिता की मौत

अल्मोड़ा। बेटी की शादी तब गम में बदल गई जब नाचते-नाचते पिता की मौत हो गई। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को मुख्यालय निवासी एक युवती का विवाह हल्द्वानी में किसी बैंकेट हाल में होना था। दुल्हन पक्ष के परिजन हल्द्वानी जाकर ही विवाह करने वाले थे। इससे पूर्व युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्म अल्मोड़ा में ही थी। बीते शनिवार की रात अल्मोड़ा में ही मेहंदी रस्म की गई। इस दौरान पार्टी में काफी संख्या में लोग जुटे। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया।रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी हो चुकी थी दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकल देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न कराया। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकना मौत की वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। पुलिस भी मामले में कुछ कहने से बच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button