Ad image

पेंशनर्स भवन ढालवाला में मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

शनिवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक पेंशनर्स भवन ढालवाला में संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं वीरेन्द्र पोखरियाल के सफल संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में सम्मानीय अध्यक्ष नगर पालिका मुनिकीरेती रोशन रतूडी की गौरवमयी उपस्थिति पर संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार द्वारा संगठन की ओर से उनका माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूडी ने कहा कि वरिष्ठ लोगों की सेवा करना मेरा बनता है कर्तब्य उन्होने कहा कि आप लोगों के सुझाव मेरे लिये हमेशा प्रेरणा दिलाते हैं। उन्होंने पेन्शनर्स भवन में किचन व शौचालय निर्माण की घोषणा कर एक सप्ताह के अन्दर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की घोषणा की जिस पर संगठन के संस्थापक व वरिष्ठ सदस्य गुरु प्रसाद बिजल्वाण ने उनका संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।

बैठक में हँस लाल असवाल, शिव दयाल उनियाल,भगवती प्रसाद उनियाल, ओम शर्मा, दिगंवर वेदवाल,पी.डी.डिमरी,जयपाल नेगी, जी.डी. खंडूड़ी, देवेन्द्र दत्त जोशी, दर्मियान सिंह जेठूडी,चंदन सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह चौहान, प्रेम सिंह मस्तवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment