Ad image

होटल में ठहरे क्यारी गांव के व्यक्ति की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी। यहां एक होटल में टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विकासखंड के क्यारी गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गइ, मृतक के परिजनों ने अपने ही गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जब्कि आगे की कार्यवाही की जा रही है। साथ में ठहरे युवक मौके से फरार है। परिजनों ने थाना कोतवाली उत्तरकाशी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी अनुसार बीती रात उत्तम सिंह थलवाल (42 वर्ष) निवासी क्यारी गांव, थाना लंबगांव एक होटल में गांव के युवक के साथ रुका था। परिजनों के बताया कि दोनों ने होटल में रात में शराब पी। सुबह जब युवक को पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है, तो वह मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, मृतक के चचेरे भाई महावीर सिंह थलवाल ने कहा व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान हैं, उसकी नाक से खून बह रहा था.,उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ वह होटल में रुका, वह एक दिन पहले ही गांव से उत्तरकाशी आया था और उसे होटल में बुलाकर दोनों ने शराब पी।

रातभर साथ रहने के बाद गांव के युवक ने रविवार की सुबह 6 बजे होटल से चेक आउट किया उसने इसकी सूचना न होटल मालिक को दी और ना ही पुलिस को, क्यारी गांव के प्रधान बीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि थाने में लिखित तहरीर दी गई है, एसओ केके लुंठी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, तभी कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment