उपजिलाधिकारी चकराता ने हरेला पर्व के अवसर पर महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में हरेला पर्व के अवसर पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने पौधारोपण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महाविद्यालय आगमन पर उपजिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ की प्रति भेट की व उन्हें महाविद्यालय में संचालित विषयों और फैकल्टी की स्थिति से अवगत कराया। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है।इस अवसर पर डा.कामना लोहनी, डा.मंजु अग्रवाल, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.सोनम भट्ट,डा.सुमेर चंद, डा.आराधना भंडारी,डा.पवन भट्ट, डा.स्वाति शर्मा,डा.पूजा रावत ,डा.सरन सिंह एवं पीटीए के पूर्व अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment