Ad image

आचार संहिता के बावजूद गुपचुप तरीके से खनन के पट्टे हो रहे जारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सूत्रों से पता चला है कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद गुपचुप तरीके से बैक डेट में अनैतिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

गोदियाल ने बताया कि खनन के पट्टों इत्यादि की बंदरबांट प्रदेश में अभी भी धड़ल्ले से जारी है। गोदियाल ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद इस तरह की बैक डेट में हुई नियुक्तियों, स्थानान्तरण एवं खनन के पट्टों की व्यापक स्तर पर जांच की जायेगी। गोदियाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो राजनेता एवं अधिकारीगण इन कार्यों में संलिप्त है और ऐसे कार्यों को बढ़ावा एवं संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नही जायेगा। गोदियाल ने कहा कि यह राज्य एव राज्यवासियों के साथ बड़ा धोखा है।
Share This Article
Leave a Comment