प्रतापनगर ब्लॉक के डीएमएस पब्लिक स्कूल लंबगांव मे 07 मार्च को ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की पहल पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि शिविर में एडिप योजना के तहत दिव्यांग पुनर्वास कल्याण केंद्र नई टिहरी की ओर से दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। जिसमे कान की मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी, चश्मा आदि शामिल है। बताया शिविर 07 मार्च को सुबह 10.30 बजे से डीएमएस पब्लिक स्कूल लंबगांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर एडिप का लाभ उठाने की अपील की है। अपना आधार कार्ड, यूडीआई कार्ड की छायाप्रति एक फ़ोटो पोस्टकार्ड साइज आय प्रमाण साथ लाने को कहा है।
दिव्यांगजन शिविर 07मार्च को डीएमएस पब्लिक स्कूल लंबगांव में आएं

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


