खाई   में गिरा डंपर, चालक-परिचालक  की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रतापनगर।    बीती   रात   लंबगांव-बिजपुर मोटर मार्ग पर  एक उंपर के  अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।  मृत चालक-परिचालक दोनों   एक    ही    गांव     के    निवासी  थे। हादसे  की जानकारी  लोगों  और पुलिस को सुबह लगी।

प्रतापनगर विकासखंड   के  लंबगांव-बीजपुर  मोटर  मार्ग  पर  जलकूर  गदेरे  के  पास बीती देर रात एक डंपर खाई में जा गिरा। इस हादसे  में   डंपर चालक औऱ   परिचालक की  मौत हो गई। दोनों    एक  ही  गांव  के रहने वाले  थे।  रात  को   हुए  हादसे   की    जानकारी   किसी  को नहीं  लगी।  सुबह   वहां   से    गुजर  रहे   राहगीरों  ने जब खाई में गिरा डंपरदेखा तो उन्होंने  इसकी    सूचना पुलिस   को   दी।।   सूचना   पर   पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चालक जयराज सिंह  पुत्र कुंवर सिंह और परिचालक संतोष सिंह उ  पुत्र  विजेंद्र सिंह  के रूप  में हुई। दोनों  कंडियाल गांव के निवासी बताये जा रहे  हैं।  घटना के  संबंध  में   विस्तृत  विवरण  नहीं   मिल   सका  है।  पुलिस दुर्घटना के कारणों को जांच रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment