वन रेंज लंबगांव के कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय प्रताप नगर में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान रैली निकालकर लाेगाें काे जागरूक किया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

लंबगांव : विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के तहत वन रेंज लंबगांव के कर्मचारियों ने वन रेंजर मुकेश रतूड़ी के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय प्रताप नगर में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान रैली निकालकर लाेगाें काे जागरूक किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय,  तहसील मुख्यालय, राईका प्रताप नगर एवं मुख्य बाजार में प्लास्टिक का कूड़ा करकट एकत्रित कर लाेगाें काे पर्यावरण को बचाने संदेश दिया। वन रेंजर मुकेश रतूड़ी ने कहा कि हम जितना प्लास्टिक उपयोग कर रहे हैं उतना ही प्लास्टिक प्रकृति हमे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष भोजन के रूप में वापस लौटा रही है, जिसके कारण आये दिन लोग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने सभी लाेगाें से किसी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग न करके अपने जीवन एवं पर्यावरण को बचाए रखने का आह्वान किया इस अवसर पर वन दरोगा रविंद्र चमोली, जय सिह थलवाल ,मोहित कुमार सैनी, वन वीट अधिकारी रघुवीर सिह रावत ,कृपाल सिह पंवार, कविता गुसांई, आदि माैजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment