दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अब्दुल कादिर बने टॉपर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा पुलिस उप निरीक्षक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक (पुरुष) के पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी को हुआ था।

आयोग ने 14 मई को प्रोविजनल परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कराया था। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अब अंतिम चयन परिणाम घोषित किया है।

टॉपर्स की लिस्ट
• पुलिस दरोगा (एसआई) भर्ती में अब्दुल कादिर ने टॉप किया।
• एसआई अभिसूचना के पद पर नवीन चंद्र जोशी टॉपर रहे।
• गुल्मनायक भर्ती परीक्षा में विजय भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कटऑफ रही 205.66 अंक
इस परीक्षा में पुलिस दरोगा के पदों की कटऑफ सबसे अधिक 205.66 अंक रही।

Share This Article
Leave a Comment