Ad image

कड़ा भू कानून नहीं बन पा रही सरकार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

अल्मोड़ा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश सरकार के सशक्त भू कानून के सवाल पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उपपा की यहां हुई बैठक में पार्टी ने प्रदेश की जनता से प्राकृतिक संसाधनों, अपनी जमीनों, व्यवसायों को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। उपपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा प्रदेश सरकार एक ओर अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ रही है। दूसरी ओर बड़े प्रभावशाली भू माफियाओं को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि डांडा कांडा अल्मोड़ा इसका बड़ा प्रमाण है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन के विस्तार की प्रक्रिया पर बातचीत हुई और आगामी 3,4 माह में राज्य के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया गया।
तय किया गया कि पार्टी की विचारधारा राज्य की अवधारणा व मुद्दों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की स्पष्टता के लिए पार्टी अल्मोड़ा व अन्य क्षेत्रों में शिविर आयोजित करेगी।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आनंदी वर्मा एवं संचालन पार्टी के केंद्रीय महासचिव नरेश नौड़ियाल ने किया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव एडवोकेट नारायण राम, धीरेंद्र मोहन पंत, पार्टी की नगर अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी, श्रीमती चंपा सुयाल, केंद्रीय कार्यकारिणी के एडवोकेट गोपाल राय, किरन आर्या, उछास की भावना पांडे, राजू गिरी समेत अनेक लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment