Ad image

गुरमीत सिंह होंगे प्रदेश के नए राज्यपाल

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया है। सैनिक बाहुल्य राज्य में पहली बार किसी रिटायर्ड फौजी अफसर कोराज्यपाल बनाने से पूर्व सैनिकों में उत्साह है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) आठवें राज्यपाल होंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।

 

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल

सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003

सुदर्शन अग्रवाल- 08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007

बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009

मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012

अज़ीज़ कुरैशी- 15 मई 2012 – 08 जनवरी 2015

कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018

बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

Share This Article
Leave a Comment