पति से प्रताड़ित युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नौगांव  नगर पंचायत नौगाव में एक युवती ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया बताया जा रहा है कि युवती को उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था जिस कारण उसने ये कदम उठाया युवती के परिजनों ने नौगांव चौकी में तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

नौगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 नजदीक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप 25 वर्षीय पूनम गोस्वामी लोहानी ने गृह कलेश के चलते अपने घर में ही फांसी लगाकर मौत को गले लगाया है। पूनम के परिजनों का आरोप है की उसका पति सुनील लोहानी उसको आए दिन प्रताड़ित और मारपीट करता रहता था। जिस वजह से वह अक्सर बहुत परेशान रहती थी और आज पूनम ने शाम को अपने दो मासूम बच्चों को छोड़ मौत को गले लगा लिया।

Share This Article
Leave a Comment