Ad image

हेडमास्टरनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
two girls fighting, silhouette vector

देवाल विकासखंड में अध्यापिका के खिलाफ मारपीट की खबर सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने अपने ही विद्यालय के अध्यापिका पर मारपीट एवं गाली-गलौच का आरोप लगाया है। मामला देवाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकोट की प्रधानाध्यापिका पर इसी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मार पीट का आरोप लगाते हुए नायाब तहसीलदार देवाल को एक प्रार्थना पत्र दिया हैं।

 

जबकि कार्यकत्री के साथ ही गांव के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने उपजिलाधिकारी थराली को मामले में एक पत्र भेज कर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं। इधर कार्यकत्री से कथित मारपीट के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका संघ ने भी मामले पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की हैं।

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ने मारपीट की इस घटना की निन्दा की, उन्होंने प्रधानअध्यापिका के खिलाफ कड़ी कार्रावाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment