विधायक सुरेश चौहान ने पाहि गांव पहुंच कर मन की बात को सुना, ओला वृष्टि के हुए नुकसान का जायजा भी लिया

उत्तरकाशी : भाजपा बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम जनपद उत्तरकाशी के सभी बूथों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज मन की बात के कार्यक्रम में सभी बूथों पर भाजपा जिला तथा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों के साथ मोदी जी की मन की बात को सुना गया। गंगोत्री विधान सभा के माननीय विधायक सुरेश चौहान जी ने पाहि गांव पहुंच कर मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद माननीय विधायक जी ने ग्राम प्रधान जी के घर भोजन के बाद ओला वृष्टि के बाद गेंहू, चना, मटर तथा आलू की फसल को हुई क्षति का जायजा लिया। द्वारि गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों से सार्वजनिक हित वाले काम का प्रस्ताव मांगा,उसके बाद विधायक जी ने खेतों में जाकर फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया ,राजस्व निरीक्षक पंवार जी ने भी खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया,और जल्द अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र राणा जी तथा कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री विक्रम रावत जी ने रैथल गांव में अनेक लोगों के साथ बैठकर मन की बात को सुना।
विजयपाल सिंह मखलोगा।