Ad image

इष्ट देव कोटेश्वर महाराज की राज जात यात्रा कुड़ी गांव से शोडखांड अपने देवस्थान में पहुंची

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

लमगांव, टिहरी गढ़वाल : आज इष्ट देव कोटेश्वर महाराज की चरणों में राज जात यात्रा मे सम्मिलित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ इष्ट देव कोटेश्वर क्षेत्रपाल देवता को साल भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ और क्षेत्र के तमाम गणमान्य बुद्धिजीवी लोगों के दर्शन हुए इष्ट मित्रों के दर्शन हुए जिनको हमने 10: 15 साल पहले से नहीं देखा उनके दर्शन भी प्राप्त हुए और आज सुबहा राज जात यात्रा ने कुड़ी गांव से प्रस्थान करते हुए शोडखांड अपने देवस्थान में पहुंच करके वहां पर देबता के पसवा सहित देबता के निशान आदि देवताओं ने भी खूब मंडाण लगाया बाहर से आए हुए भक्तों गणों को भी देवता ने दर्शन देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और उसके बाद सोडगांव केलिऐ प्रस्थान किया वहां पर सभी लोगों के लिऐ भोजन व्यवस्था का भी आयोजन रखा हुआ है।

राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार ने अपने बच्चों के साथ कोटेश्वर देवता क्षेत्रपाल तथा समस्त बाजीगिरो का स्वागत करते हुए उन्हें अपने रीति रिवाज के मुताबिक पिटाई भेंट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी इष्ट मित्रों के चरणों में प्रणाम करते हुए खूब नाचेलोग कहते हैं कि हम ही गले मिलते हैं मगर आज देवताओं को भी गले मिलते हुए देखा राज जातयात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रो से लोगों का जनसमूह देखने को मिला ग्राम पंचायत तिनवाल गांव बनियानी पोखरी सिनवाल गांव गड भरपुरिया गांव गला खेत खिट्टा मज खेत आपकी लिखवार गांव कुड़ी शोडखाण्ड अधिगांव का भ्रमण करते हुए आज देबता रात्रि विश्राम अपने मूल मट पुजयार गांव में रात्रि विश्राम करेगा और कल सुबह यने 30 तारीख को यज्ञ समापन के साथ-साथ भंडारा आदी का भी आयोजन है और उसके बाद श्याम को देवता अपने स्थान में विराजमान हो जाएगा।

इस देवस्थान यात्रा में मुझे काफी लोगों के दर्शन प्राप्त हुए रेवत सिंह पवार कोटेश्वर देवता का पसुवा सोनपाल सिंह जी पवार हरभजन सिंह जी पवार श्रिताज सिंह सजवान मातबर सिंह जी सजवान भगवती प्रसाद रतोड़ी चंद्रशेखर पैनौली पंकज व्यास युद्धवीर सिंह जी राणा अध्यक्ष व्यापार मंडल लंबगांव वीर सिंह रावत त्रिलोक सिंह रावत श्रीशौकीन सिंह रावत खुशाल सिंह जी रावत पंकज रावत राजीब पवार प्रेम लाल जी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ऋषिकेश देहरादून दिल्ली मुंबई जगह-जगह से भगत लोग अपने देवता के दर्शन करने के लिए आ रखे हैं भगवान कोटेश्वर महादेव इन सब के ऊपर नजर बनाकर रखें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें यह हमारी उत्तराखंड की धरती है जहां देवी देवता तथा चारों धाम विराजमान है हम सब लोग भाग्यशाली हैं जिन्हें उत्तराखंड में जन्म लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ

Share This Article
Leave a Comment