घर में होता शौचालय तो नहीं जाती जान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आजमगढ़। क्षेत्र के अमारी गांव में बुधवार शाम शौच के लिए घर से निकले 56 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूबus से मौत हो गई। बताया गया कि अधेड़ के धर में शौचालय नहीं है।ऐसे में वह पोखरे के किनारे गया था।
अमारी ग्राम निवासी 56 वर्षीय चंद्रबली राम बुधवार शाम शौच के लिए सीवान की ओर गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी पुत्री कंचन ने लोगों को यह जानकारी दी। पड़ोस के लोग चंद्रबली राम की तलाश में पोखरे की ओर गए और वहां उनकी लाठी पोखरे के किनारे देख लोगों ने उनके पोखरे में डूब जाने की आशंका जताई। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग चंद्रबली की तलाश में पोखरे में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद हुआ। इस जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। मृतक के तीनों बेटे जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment