Ad image

सड़क हादसे में दो युवकों की मोत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

मेरठ। दौराला के सामने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अनियंत्रित हुई डिवाइडर पार दूसरी साइड आ रही रोडवेज बस से जा टकराने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एसयूवी चालक गंभीर रूप से घायल है।
हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही एक्सयूवी में कस्बा व थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड निवासी 21 वर्षीय आशु और कस्बा व थाना खट्टा जिला कुशीनगर यूपी निवासी 41 वर्षीय मयेश शुक्ल पुत्र नागेंद्र शुक्ल सवार थे। जबकि शिवचंडी रोड रुड़की रोड हरिद्वार निवासी जगदीप कार चला रहा था। घटना में आशु और मयेश शुक्ल की मृत्यु हो गयी है। मयेश रुड़की भगवानपुर टोल प्लाजा में मैनेजर था जबकि आशु वहां सुपरवाइजर था। दोनों किसी काम से सिवाया टोल पर आ रहे थे लेकिन टोल से डेढ़ किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। दोनों अविवाहित थे।

Share This Article
Leave a Comment