विद्युत सब स्टेशन का किया निरीक्षण

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नई टिहरी। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने नकोट क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि क्षेत्र की विद्युत की समस्या के निराकरण के लिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे जल्द उपभोक्ताओं को लाभ मिलने लगेगा। विधायक नेगी ने नकोट में आठ लाख की लागत से निर्मित विद्या मंदिर के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भवन निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा करवा दिया गया है। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्या मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा के साथ ही छात्रों को संस्कारवान बनाने का भी काम कर रहे हैं। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों की बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर चंबा की ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रधानाचार्य पुरषोत्तम उनियाल, पूर्व प्रबंधक मोर सिंह धनोला, न्याय पंचायत संयोजक जगबीर रावत, भाजपा मंडल महामंत्री बलबीर सिंह नेगी, प्रधान भगवान सिंह धनोला, रमेश उनियाल, प्रेम लाल उनियाल, महादेव उनियाल, भगवान सिंह बिष्ट, मकान सिंह, नरेंद्र धनोला, डा. मोहन धनोला, प्रवेश उनियाल, पदम सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment