चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के लिए आई क्यू ए सी प्रकोष्ठ ने कार्य करना शुरू कर दिया है। प्राचार्य प्रो. के. एल. तलवाड़ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी महाविद्यालयों को नैक का अनिवार्यत: मूल्यांकन करवाना है। महाविद्यालय स्तर पर नैक समिति का गठन कर दिया गया है, जिसमे नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 नरेश सिंह चौहान को सौंपी गई है। आई. क्यू. ए. सी. (आतरिक गुणवत्ता निश्चयन प्रकोष्ठ) को आधुनिक कंप्यूटर्स और वाई-फाई द्वारा सुसज्जित किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. चौहान के अनुसार महाविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रत्यायन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा गठित टीम के निर्देशानुसार कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। महाविद्यालय को नैक के अन्तर्गत निर्धारित सात मापदण्डों के अंतर्गत विगत पाँच वर्षों के दस्तावेजों और उपलब्धियों को संकलित करना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 मे नैक की स्थापना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक स्वायत्त संस्थान के रूप में हुई, जिसका मुख्यालय बेंगलूरू कर्नाटक में स्थित है। आईक्यूएसी प्रकोष्ठ में डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ आराधना भण्डारी, डॉ मंजू गौतम, डॉ. जयश्री थपलियाल, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ पवन भट्ट, डॉ पूजा रावत, अंकुर शर्मा व रोशन बक्श को कार्य सौंपा गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से किया जाएगा संचालन : मुख्यमंत्री
February 19, 2026
लाभार्थियों को सैलून सम्बन्धी उपकरण करवाए उपलब्ध।
February 18, 2026
सीमांत जनपद चमोली की सिलाई एवं कटिंग प्रशिक्षित का क्रेता – विक्रेता मिलन कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग देहरादून में संपन्न ।
February 18, 2026
औद्योगिक आस्थानों से निरंतर उत्पादन और रोजगार सृजन होना जरूरी : डीएम
February 17, 2026
Check Also
Close
-
औद्योगिक आस्थानों से निरंतर उत्पादन और रोजगार सृजन होना जरूरी : डीएमFebruary 17, 2026

