देहरादून : गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी निवासी कमांडो प्रमोद रावत ने घातक कदम उठाया है। मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से प्रमोद मानसिक तनाव में था, उसके गांव में भागवत कथा का आयोजन था जिसके लिए वह छुट्टी का आवेदन कर रहे थे लेकिन छुट्टी नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने मौका देख कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस घटना की पुष्टि है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई की जवान ऐसा क्यों किया है।
सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


