Ad image

उत्तरकाशी मे शुरु हुई हेलीकॉप्टर सेवा से स्थानीय जनता को मिलेगा लाभ:- विजयपाल सिंह सजवाण

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तरकाशी मे शुरु हुई हेलीकॉप्टर सेवा के लिये राज्य के मुख्यमंत्री का आभार जताया है उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पर्यटन बल्कि आपात्कालीन परिस्थितियों मे भी आमजन को लाभ मिलेगा। उन्होंने अपने संदेश मे कहा कि-

उत्तराखंड हवाई सम्पर्क योजना के तहत देहरादून से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

यह पहल राज्य के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में हवाई सेवा की शुरुआत न केवल यहाँ के निवासियों के लिए राहत और सुविधा लेकर आएगी, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी नई गति प्रदान करेगी। आपातकालीन स्थिति में यह सेवा वरदान सिद्ध होगी, जिससे जीवन रक्षक सहायता और चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता तीव्र गति से सुनिश्चित हो सकेगी।

इस सेवा के माध्यम से उत्तरकाशी की सुंदर वादियों को देश-विदेश के पर्यटकों से जोड़ना अब अधिक सरल और सुलभ हो गया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे, और क्षेत्र में समृद्धि का नया दौर प्रारंभ होगा।

मुख्यमंत्री जी की इस दूरदर्शी पहल से उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को राज्य की मुख्यधारा से जोड़ने का जो प्रयास हो रहा है, निश्चित तौर ओर इससे राज्य की प्रगति को गति मिलेगी।

उत्तरकाशी की विकास यात्रा में यह एक सुनहरा अध्याय है, और हम आशा करते हैं कि भविष्य में ऐसी और भी योजनाएं हमारे जनपद की उन्नति में सहायक सिद्ध होंगी।

Share This Article
Leave a Comment