देवाधिदेव महादेव की अलौकिक नगरी, उत्तरकाशी में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा २०२६ के पंचम दिवस पर आज, कथा से पूर्व आयोजित हुई प्रतिभा प्रदर्शन में, गोपाल विद्या मंदिर, उत्तरकाशी से शंखनाद में दीपक, श्लोक गायन में
अंशिका तथा भक्ति गायन में सताक्षी ने प्रतिभाग किया । सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रतिभागिता के लिए पुरुस्कारित किया गया । इस अवसर पर उनके अध्यापक नागेंद्र रावत जी भी उपस्थित रहे ।
आज की कथा के यजमान श्री जय सिंह चौहान एवं परिवार
तथा श्री रणवीर सिंह पंवार एवं परिवार रहे साथ ही साथ आज के इस दिवस पर हमें श्रीमति अम्बेश्वरी पुरी एवं महंत जयेन्द्र पुरी जी का स्नेहिल सानिध्य प्राप्त हुआ ।
कथा का पाँचवा दिवस “शिव बारात” को समर्पित रहा । हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी श्री विश्वनाथ गुरुकुलम के बच्चों द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की झांकी निकाली।
परम पूजनीय व्यास पीठ डॉ पंकज सेमवाल जी ने आज इसी शिव पार्वती विवाह की कथा उपस्थित भक्तों को सुनाई ।
आदरणीय महंत जयेंद्र पुरी जी के मार्गदर्शन में अपनी ४६ वीं आवर्ती में पहुंचे, इस श्री शिव महापुराण कथा २०२६ का आयोजन ०२ अगस्त से १२ अगस्त २०२६ तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के पंडाल में प्रतिदिन दिन 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक किया जा रहा है तथा सनातन के मूल्यों को दर्शाती बाल प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य एवं उपलब्धि पाने वाले जनपद के अनेकों और नायकों के सम्मान की यह शृंखला भी अग्रसारित रहेगी।
शिव महापुराण कथा का दैनिक लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के सोशल मीडिया (यूट्यूब और फेसबुक) पर उपलब्ध है साथ ही साथ सभी संबंधित अपडेट्स भी हमारे सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती है ।
आज की कथा में महंत अजय पुरी, विजय पुरी, पूर्णानंद भट्ट, ममराज नेगी, रमेश चौहान, मोहन डबराल, संजय अरोड़ा, सुरेंद्र गंगाडी, जितेंद्र पंवार, गणेश सेमवाल, कुशाल पंवार, गोपाल रावत, अर्चना रतूड़ी, उषा जोशी, शकुंतला गुसाईं, जगदंबा चौहान ,अनीश सुजल, सौरव, सिधेश, अंकुश, आरव, आरुष, पृथ्वीराज, मनदीप आदि उपस्थित रहे ।



