Ad image

गंभीर की गौली का निशाना बना आदमखोर गुलदार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। भिलंगना विकासखंड के अखोड़ी गांव में जिस गुलदार ने 7 वर्षिया बच्चे को अपना निवाला बनाया था उसे शूटर गंभीर भंडारी ने मार गिराया, इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। टिहरी जिले  में गुलदार ने  7  साल  के बच्चे को  मार डाला था। गुलदार ने इस घटना को तब अंजाम दिया था, जब   मासूम   नवीन  अपनी   दादी  के  साथ  किसी शादी में शामिल होने जा रहा था।

अब उस आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया गया है।  शूटर गंभीर भंडारी ने   सटीक निशान साध  कर गुलदार को मार गिराया। टिहरी जिले के घनसाली   क्षेत्र  में   अखोड़ी  गांव   में  गुलदार  ने  बच्चे  को  मार डाला था। यह घटना शनिवार देर शाम की थी, जब 7 साल का  नवीन  दादी   के साथ  शादी  में जा   रहा था।

इस    घटना के  बाद  तत्काल  गुलदार को मारने  का आदेश  दिया गया और गांव में शिकारी   तैनात कर  दिया   गया।   जैसे   गुलदार    शिकार   की   तलाश   में  आया,  सोमवार  की  रात   को  शिकारी  ने   उसे   शूट कर मार  गिराया,   जिससे लोगों ने   राहत  की सांस  ली है।

Share This Article
Leave a Comment