Ad image

चंबा–कोटि मार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, राहत-बचाव जारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि मार्ग पर नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। बचाव दल खाई में उतरकर घायलों को निकालने में जुटा है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और एसएसपी श्वेता चौबे मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने घायलों के त्वरित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने बताया कि विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment