Ad image

ऋषिकेश में नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किराये के मकान में रहती है पीड़ित परिवार

नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। इसी दौरान एक महिला लगातार उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी।

रीति-रिवाज अपनाने के लिए किया जा रहा था प्रेरित

शिकायत के अनुसार, आरोपी नाबालिग को एक विशेष धर्म के रीति-रिवाज अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे। धीरे-धीरे नाबालिग ने अपनी मां की बात मानना कम कर दिया और उन रीति-रिवाजों को अपनाने लगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment